मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में प्रथम स्थान पर है जौनपुर: डीएम

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में प्रथम स्थान पर है जौनपुर: डीएम

डीएम ने यूबीआई के क्षेत्रीय कार्यालय का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र द्वारा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जौनपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय में कार्य कर रहे सभी बैंक कार्मिकों से वार्ता की और उन्हें जिले के विकास कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु निर्देशित किया, साथ ही मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लंबित आवेदनों को निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान ज़िलाधिकारी ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बैंकों के खाताधारकों को शत-प्रतिशत अच्छादित करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में जनपद प्रथम स्थान पर है, इसके लिए जनपद जौनपुर के बैंकर्स की सराहना करते हुए जिलाधिकारी ने अग्रणी जिला प्रबंधक अभय प्रकाश श्रीवास्तव को निर्देश दिया कि जनपद जौनपुर के सभी बैंकों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के आवेदन के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बैंकों में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजनान्तर्गत जिन प्रपत्रों की आवश्यकता है, उसकी चेक लिस्ट जारी की जाए और इसके अलावा अन्य प्रपत्र की मांग न की जाए और इस योजना के बारे में प्रदर्शित किया जाए। आवेदकों के आवेदन में जो भी दस्तावेज नही है उन्हे पूर्ण कराते हुए उन्हें शीघ्र ऋण देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनपद के युवा इस अभियान के माध्यम से रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ेंगे और जनपद के विकास मे सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिलाधिकारी को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि यूनियन बैंक अग्रणी बैंक की भूमिका का निर्वहन करते हुए सभी विकास योजनाओं में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेगा और जिलाधिकारी के उम्मीदों पर खरा उतरेगा। इस अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख अजीत कुमार एवं राकेश कुमार झा सहित यूनियन बैंक के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA