Homeबलरामपुरविधायक व डीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ

विधायक व डीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ

विधायक व डीएम ने स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
बलरामपुर। विधायक सदर एवं डीएम ने अभियान के शुभारंभ पर स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बच्चों को वितरित किया पाठयपुस्तक एवं सामग्री प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरकार द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में दी जा रही कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं, कोई भी बच्चा शिक्षा से न रहे वंचित इसके लिए चलाया जा रहा स्कूल चलो अभियान विधायक बलरामपुर सदर जनपद में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम एवं डीएम पवन अग्रवाल द्वारा विकास खंड बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय गोंदीपुर से किया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम एवं डीएम द्वारा स्कूल के छात्रों को पाठ्य पुस्तक एवं सामग्री का वितरण किया गया एवं स्कूल चलो रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम ने कहा कि सभी को शिक्षा के अधिकार के तहत प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य करते हुए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मिशन कायाकल्प के तहत सूरत बदलने का कार्य किया गया है, प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों से बेहतर सुविधाएं मिल रही है, प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास का माध्यम से बच्चों को रुचिकर शिक्षा प्रदान की जा रही। कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे इस हेतु स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा। इस अवसर पर डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत शत प्रतिशत नामांकन कराए जाना सुनिश्चित किया हुए कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहें। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। सभी आगे चलकर विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। सभी को बेहतर शिक्षा प्रदान करें जिससे आने वाले समय में सभी बेहतर करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करें। इस दौरान बेसिक शिक्षा विभाग शुभम शुक्ल, बृजेंद्र तिवारी व अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read