Homeबलरामपुरराप्ती नदी तट पर बंधे के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया...

राप्ती नदी तट पर बंधे के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

राप्ती नदी तट पर बंधे के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। राप्ती नदी के तट पर कटे बंधे के निर्माण को लेकर ग्राम रूस्तम नगर के बाशिंदों ने एक शिकायती पत्र उपजिलाधिकारी उतरौला को सौंपा। नाराज ग्रामीणों ने दिए गए पत्र में कहा है कि उक्त गांव में बाढ़ से बचाव हेतु वर्ष 2010 बंधा बनाया गया था जो पिछले साल बाढ़ के दौरान बंधा कट गया था। यदि उक्त बांध को समय रहते मरम्मत नहीं किया गया तो बरसात में सैकड़ों लोग प्रभावित हो सकते हैं तथा ग्रामीणों के कृषि योग्य भूमि बरबाद हो सकती है। बरसात की आमद करीब आते देख ग्रामीण काफी भयभीत हैं। उन्होंने मांग किया कि प्रशासन यदि अनुमति दे तो हम सब ग्रामवासी चंदा इकट्ठा करके बरसात से पहले बंधा का मरम्मत कर लें किन्तु कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए जनहित के कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। ग्रामवासियों ने जबरिया हस्तक्षेप पर रोक लगाते हुए कटे हुए बंधा का निर्माण कराने की मांग किया है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुलाब चन्द, अंबिका प्रसाद, अर्जुन प्रसाद, अनवारूल हसन, राजेन्द्र प्रसाद, अशरफी लाल, गंगाराम, राम सजन, लालमन, साधू सरन, गोकुल प्रसाद, अब्दुल वहाब, अब्दुल्ला, प्रमोद यादव, सुनील यादव, जाकिर अली, राजकुमार, धर्मराज, मजहर अली, राम सागर, राम भवन, ओम प्रकाश मौर्य, सतराम, असगर अली, मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद मुस्ताक आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read