963132
तेजस टूडे ब्यूरो
Previous article
इस दौरान ग्राम पंचायत महिली के मजरे शिरपुरवा चौराहे पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गैड़ास बुजुर्ग अनिल कुमार। कार्यालय प्रभारी अल्पसंख्यक मोर्चा ताज जहीर व जिला उपाध्यक्ष नदीम काजी ने सौगात ए मोदी के तहत सैकड़ों जरुरतमंदों को साहायता किट और पहने वाला कपड़ा महिलाओं वितरण किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा नदीम काजी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के निति पर काम कर रही है। भाजपा सरकार में ही मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहा है। ताज जहीर ने कहा कि रमजान के मुबारक मौके पर शुरू किया गया सौगात ए मोदी साहयता किट। 32 लाख मुस्लिम परिवारो को वितरण किया जा चुका है, 50 लाख किट बांटने का लक्ष्य रखा गया है जो लगातार चलता रहेगा। इस दौरान ताज जहीर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा बसपा कांग्रेस ने आज तक मुसलामानों को ठगने का काम किया है। हमारी सरकार ज़ीरो टरालेस के निति पर काम कर रही है। ताज जहीर ने कहा मोदी जी के नेतृत्व में आज विदेशों में भी हम अपना झंडा बुलंद करने में कामयाबी हासिल कर पाए हैं, हर देश हमारे तरफ़ उम्मीद भरे निगाहों से देख रहा हैं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यालय प्रभारी अवध क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ताज जहीर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नदीम काजी, मोकीम खान, भाजपा नेता सुरेश व अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।





