संचारी रोग नियंत्रण दस्तक अभियान का हुआ शुभारम्भ
सहायक विकास अधिकारी ने किया उद्घाटन
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। गैड़ास बुजुर्ग माह जुलाई 2025 के 1 से 31 जुलाई तक चलाए जाने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ विकास खण्ड कार्यालय गैंडास बुजुर्ग में संजय कुमार खंड विकास अधिकारी के मार्ग निर्देशन में हनोमान प्रसाद सहायक विकास अधिकारी (पं0) ने फीता काटकर उदघाटन किया।
इस अवसर पर पंकज शुक्ला सहायक विकास अधिकारी कृषि, रोहित सिंह सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा, महमूद आलम बड़े बाबू, रामशंकर बी०एम०सी० यूनिसेफ, त्रिलोकी नाथ बी०सी०पी०एम० सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैंडास बुजुर्ग, संतराम बीएमएम, इसरार अहमद गौर, जगतराम वर्मा ब्लाक अध्यक्ष सफाई कर्मी संघ, विजय कुमार जिला संप्रेक्षक, प्रेम सागर यादव, राम लखन, राजेश मिश्र, राम नरेश, अमित कश्यप खंड प्रेरक, धनेश कुमार कम्प्यूटर आपरेटर आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सफाईकर्मियों द्वारा ब्लाक परिसर में झाड़ू लगाकर अभियान का शुभारंभ किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









