Homeश्रावस्तीपुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक ने निर्माणाधीन कारागार का किया निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक ने निर्माणाधीन कारागार का किया निरीक्षण

पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक ने निर्माणाधीन कारागार का किया निरीक्षण

एम अहमद
श्रावस्ती। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं एस0 एन0 साबत ए ने शनिवार को एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद में निर्माणाधीन जिला कारागार निरीक्षण किया जहां पहुंचने पर जिलाधिकारी कृतिका शर्मा, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने उनकी अगुवानी की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक ने गार्ड की सलामी भी ली।साथ ही उन्होंने निर्माणाधीन जिला कारागार का निरीक्षण कर जायजा लिया जहां निर्माणाधीन जेल का प्रशासनिक भवन, टाइप-4 आवास, मल्टी परपज हाल, मुुलाकाती, विजिटर शेट, आईडेंटीफिकेशन शेड, पुलिस चौकी, वाच टावर, सब स्टेशन, गैरेज, पार्किंग, पुरूष, बैरक, महिला बैरक, किचन शेड, आइसोलेशन कक्ष, मेन वाल, पार्टीशन वाल, सर्किल वाल, कैम्पस वाल, गोदाम एवं समस्त गेट लगने का कार्य पूर्ण पाया गया।
महानिदेशक कारागार ने जेल कैम्पस एवं बाहर की साफ-सफाई एंव अवशेष कार्यों को पूरा कराने हेतु कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक को निर्देश दिया, ताकि इस जनपद में जेल का सचांलन प्रारम्भ कराकर इस जनपद के कैदियों को यहा रखा जा सके जिससे उनके परिजनों को मुलाकात करने मे भी सहुलियत मिल सके।
इस दौरान जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार को अवगत कराया कि जेल का निर्माणाधीन का पूर्व में भी उनके द्धारा निरीक्षण किया जा चुका है जिससे अधूरे कार्यों में तेजी आयी हैं। अब जो अवशेष कार्य है, उसे युद्ध स्तर पर कार्य कराकर इसी माह तक सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्धारा करा दिया जायेगा, ताकि लोकार्पण की कार्यवाही करायी जा सके।
इस अवसर पर प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक कारागार अयोध्या रेन्ज हेमन्त कुटियाल, उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल चौबे, अधीक्षक जिला कारागार बहराइच राजेश यादव, राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक राजमणि, सहायक अभियंता आर0के0 तिवारी, अवर अभियंता क्रमशः रजनीश कुमार, राजेन्द्र प्रसाद सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read