सन्त जोसफ कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव सम्पन्न
जितेन्द्र सिंह चौधरी/अतुल राय
वाराणसी। संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल कोईराजपुर हरहुआ का वार्षिक उत्सव सृजन दो दिसम्बर को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। स्कूल के नवप्रसून बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति कर वातावरण एक नए “जोश उत्पन्न कर दिया। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बसंता कॉलेज की प्रधानाचार्या डा. अल्का सिंह ने दीप प्रज्वलित किया। सृजन प्यार उत्सव और प्रगति के सिद्धांत पर आधारित इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से अभिभावक काफी प्रभावित हो उठे। सिस्टर शीला ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम पहनकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के संस्थापिका सिस्टर मीरा, सिस्टर शीला, सिस्टर मेरियन विद्यालय के प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीता, सिस्टर अर्पिता एम सहित अन्य की उपस्थिति रही। मंच का संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुभ्रांत मिश्रा ने किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














