नारीबारी में जलभराव के कारण आवागमन में हो रही कठिनाई

नारीबारी में जलभराव के कारण आवागमन में हो रही कठिनाई

शिवेन्द्र नारायण तिवारी
नारीबारी, प्रयागराज। शंकरगढ़ रोड में जल निकासी न होने के कारण रोड में जलनिगम का दो से ढाई फीट पानी भरा हुआ है जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारीबारी को शंकरगढ़ प्रतापपुर, बांदा से जोड़ने वाली रोड में महीनों से जल जमाव है जिसमें बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं जिससे निकलने वाले राहगीर बाइक सवार, साइकल सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं और भारी वाहनों के निकलने पर रोड का भरा हुआ पानी घरों में घुस रहा है। दुकानदारों का धन्धा ठप्प हो चुका है। एक तरफ ठेकेदार द्वारा रोड बनाकर महीनों से छोड़ दी गई है। वहीं दूसरी तरफ महीनों से रोड का काम चालू नहीं हो रहा है जिससे जल निकासी का रास्ता बंद हो गया है। इधर नारीबारी जल निगम का पानी भी रोड पर भरा हुआ है और निकासी न होने के कारण पानी रोड पर जमा होता चला जा रहा है। नारीबारी से स्कूल की ओर जाने वाले स्कूल के छात्रों को स्कूल जाने में भारी मुसीबत का सामना करो वापस हो रहे हैं। पानी भर होने के कारण स्कूल जाने वाले नौनिहाल साइकिल से गिरकर चोटिल हो रहे हैं और उनके स्कूल ड्रेस गंदे होने के कारण वो घर वापस चले जाते है वह स्कूल भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। रोड की दुर्दशा और दुर्व्यवस्था देखकर क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। नारीबारी के बद्री प्रसाद चौरसिया, दिलीप चतुर्वेदी, अरुण कुमार, चंदन चौरसिया, केदार चौरसिया, गोरेलाल, शरद गुप्ता, संतोष केसरवानी, बद्री प्रसाद, दीपक सिंह, बालेन्द्र सिंह, बालेंद्र चतुर्वेदी, सुनील श्रीवास्तव, मोनू विश्वकर्मा आदि लोगों ने उपजिलाधिकारी से समस्या को संज्ञान में लेकर निस्तारण कराने की मांग की है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA