माइण्ड पावर इण्टरनेशनल स्कूल में लगा छात्र मेला

माइण्ड पावर इण्टरनेशनल स्कूल में लगा छात्र मेला

आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। मक्खनपुर रूपसपुर हाइवे रोड स्थित एसीएमटी कालेज एंव माइंड पावर एजूकेशन ने संयुक्त रूप से छात्र मेला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि शिकोहाबाद विधायक डाॅ. मुकेश वर्मा थे कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस तरह का आयोजन पहली बेहद जरूरी है। यह बेहतर प्रयास है। इसे और भव्य रूप देने की आवश्यकता है। इसे प्रतियोगिता के तौर पर आयोजन करने का सुझाव दिया। विशिष्ठ अतिथि सीओ देवेन्द्र कुमार ने बच्चों के प्रबन्धन के गुण सिखाये। वहीं मांइड पावर ग्रुप के चैयरमैन योगेश यादव ने बच्चों से कहा कि छात्र अवस्था से ही जीवन का प्रबंधन करना सीखना चाहिये। कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को उपस्थित दर्शकों ने काफी सराहना की। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्टॉल लगाये जिसमें बच्चों ने चाय, नाश्ता, खिलौना आदि की स्टॉल भी लगाए। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसीपल तरूण शंखधर ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर काजल, सिमरन, आकाश, अर्चना, सीमा, करिश्मा, अंकुर, सायमा, आरती, प्रभा, वैशाली, नेहा, वर्षा, निशा, पूनम, सुनील, कप्तान, हेमलता, डाॅली, रिया, आयुष के अलावा स्कूल का समस्त स्टाॅफ मौजूद रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA