उगते सूर्य को अर्घ्य दान के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान सम्पन्न

उगते सूर्य को अर्घ्य दान के साथ चार दिवसीय छठ अनुष्ठान सम्पन्न

विजय कुमार
नरहट, नवादा (बिहार)। सोमवार को उगते सूर्य के अर्घ्यदान के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व सम्पन्न हो गया। छठ पर्व को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा जा रहा था। प्रखण्ड क्षेत्र में बने छठ घाट को अकर्षक तरीके से सजाया गया था। व्रती को छठ करने के लिए तालाब आदि में जल की व्यवस्था की गई थी। क्षेत्र का सबसे प्रसिद्ध सूर्यनारायण मंदिर झिकरुआ में छठ व्रती को छठ पर्व करने कोई परेशानी नही हो इसका पूरा ख्याल रखा गया था। मंदिर एवं परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। रंग बिरंगे बल्व से पूरा परिसर जगमग कर रहा था। मंदिर के सभी रास्ते में लाइटिंग की व्यवस्था की गई थी। तालाब में मोटर से भरपूर से पानी भरा गया था। अर्घ्य देने समय कोई चूक नही हो उसके लिए तालाब के सीढ़ी के पास रस्सी लगा कर यह इंडिकेट किया गया था कि आप अधिक पानी में नही जाएं। मंदिर परिसर छठ पर्व में मेला क्षेत्र बन गया था। बच्चों को खिलौने, चाट, गोलग्गपे, श्रृंगार आदि की दुकान सजाई गई थी। मंदिर कमिटी के लोगों ने छठ पर्व करने आये श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसका पूरा ध्यान रख रहे थे। छठ व्रत करने आये हजारों श्रद्धालुओं से तालाब में बने सीढियां छोटी पड़ गयी थी। श्रद्धालुओं ने बताया कि छठ पर्व के लिए झिकरुआ सूर्य नारायण मंदिर काफी अच्छा जगह है। तालाब भी बहुत बड़ा है लेकिन तालाब के चारों तरफ सीढ़ी बना हुआ नही। सीढ़ी पश्चिम तरफ तीन हिस्सा और पूर्व तरफ आधा हिस्से में सीढ़ी बना हुआ। छठ व्रती की काफी संख्या के कारण यह सीढ़ी कम पड़ रहा है। श्रद्धालुओं ने सांसद एवं विधायक से आग्रह किया कि झिकरुआ सूर्य नारायण मंदिर परिसर में बने तालाब के चारों तरफ सीढ़ी बनवा कर यश का भागी बने। हालांकि इस मंदिर को पर्यटन स्थल में शामिल किया गया। पर्यटन विभाग से लाइंग, शौचालय, चेंजिंग रूम आदि बनाया गया है। पर्यटन विभाग से भी तालाब के बचा हुआ शेष भाग में सीढ़ी बनाया जाता है तो छठ पूजा करने आये श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत होगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA