सम्पूर्ण समाधान दिवस का किया गया आयोजन
प्राप्त 80 शिकायतों में से 6 का मौके पर हुआ निस्तारण
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील शिकोहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं सभी जिलास्तरीय अधिकारियों ने प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की समस्यायों को एक-एक कर सुना व उनका निस्तारण कराया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 80 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें जिलाधिकारी ने मौके पर ही 6 शिकायतों का निस्तारण कराया और बाकी बची शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस व अधिकतम एक सप्ताह में पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारण कराने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी ने कई शिकायती प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं के साथ ही राजस्व, पुलिस व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियोें को प्रभावी व गुणवत्तापूर्ण शिकायत निस्तारण करने के लिए मौके पर ही भेजा और निर्देष दिए कि शिकायतकर्ता के साथ गुणदोष के आधार पर मौके पर ही शिकायत को निस्तारण करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देष दिए कि किसी की भी कंफर्म चल अचल सम्पत्ति को कोई भी दबंग बार-बार कब्जा कर रहा है तो ऐसे लोगों केे विरूद्ध आईपीसी की संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए। उन्होंने सभी सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारियोें को निर्देश दिए कि किसी भी आवेदक को दोबारा एक ही प्रकरण के लिए न आना पड़े। उन्होंने कहा है कि इसका कडाई से पालन करते हुए जनता की समस्याओें को प्राथमिकता पर निस्तारण करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकतर शिकायतें अवैध कब्जे, विद्युत, राजस्व, राषन, जल भराव, ग्रामीण क्षेत्रों में गन्दगी, अतिक्रमण आदि की शिकायते प्राप्त हुई, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी को कड़े निर्देष दिए कि वह मौके पर जाकर शिकायतों को पूरी गुणवत्ता के साथ निस्तारित कराए और शिकायतकर्ता को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की संस्तुष्टि ही शिकायतकर्ता का पैमाना होगी। समाधान दिवस के दौरान तहसील शिकोहाबाद के वकीलों का संयुक्त रूप से ज्ञापन लेते हुए उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का पुरा भरोसा देते हुए उनसे आग्रह करते हुए कहा कि आगामी कार्य दिवस से जनता के हितों में न्यायिक कार्य करना प्रारम्भ करें। उन्होंने कहा कि जनता को न्याय मिलें यह हम आपकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसके लिए तहसील प्रषासन व वकील मिलकर कार्य करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी राम बदन राम, प्रभागीय निदेशक वानिकी विकास नायक, उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद विवके कुमार मिश्रा, तहसीलदार सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।


















