HomeBiharलोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र

लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र

लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष बने धर्मेन्द्र

जीपी सोनी
(बिहार)। जिले में जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे—वैसे हर छोटी बड़ी पार्टियों की चुनावी हलचल भी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया की एक बैठक पटना में टैक्सास हॉस्पिटल के पास हुई। बैठक के दौरान पार्टी के सारे कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। इसमें सर्वसम्मति से डॉक्टर धर्मेंद्र चौधरी को बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद डॉ. धर्मेंद्र चौधरी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उस पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करूंगा। इसके अलावा मेरा लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में गरीब तबके के लोगों के विकास और बिहार से बिहारियों के पलायन को देखते हुए इसे रोकने एवं बिहार में स्वरोजगार उत्पन्न करने पर बल देने का होगा इसके लिए पार्टी में सिर से लेकर जमीनी स्तर तक के बूथ कार्यकर्ता तक सभी लोग एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं एवं जी जान से लोगों के बीच जाकर अपनी बातें रख रहे हैं।
लोकतांत्रिक पार्टी ऑफ इंडिया अगर बेहतर परफॉर्मेंस करती है तो वह अपने इरादों से समझौता नहीं करेगी, हम शुरू से ही मांग करते आए हैं कि बिहार में निकलने वाली वैकेंसी में बिहारियों की 80% भागीदारी होनी चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि नौकरियों में दूसरे प्रदेशों के लोग आकर रिश्वत के बल पर जम जाते हैं एवं बिहारियों का हक छीन जाता है। हम इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं और सरकार तक अपनी बात रख रहे हैं यदि हमारी पार्टी सत्ता में आती है तो सबसे पहला काम बिहारियों के लिए नौकरी आरक्षित करना एवं बिहार में ही स्वरोजगार उत्पन्न कर बिहार के लोगों को दूसरे प्रदेशों में जाकर दर-दर भटकने एवं नौकरी खोजने की जरूरत उत्पन्न ना हो, इस पर फोकस करना है। यही नहीं, किसानों की आय दोगुनी करने के लिए भी हम लगातार सरकार से संपर्क कर इस पर अमल करने को कह रहे हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read