Homeबाराबंकीजागरण में माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जागरण में माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

जागरण में माता रानी के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

गोविन्द वर्मा
मसौली, बाराबंकी। कस्बा मसौली बाजार स्थित दुर्गा मन्दिर के प्रांगण में शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन अन्जना संकीर्तन मण्डल द्वारा मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया गया। गायक सतीश सोनी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मंगला करणी मंगल करदो भवानी जग कल्याणी भेंट प्रस्तुत किया, इसके बाद चन्द्र प्रकाश सोनी ने जागो जागो जगत जननी ज्वाला गीत प्रस्तुत किया। सतीश सोनी ने शैलसुता की होती जय जय कार, ओम नाथ ने नवरात्र नव दुर्गा की महिमा नव दिन अपरम्पार गीत प्रस्तुत कर जमकर तालियां बटोरी। रात भर एक के बाद एक देवी गीत प्रस्तुत किए गए। जागरण में महिलाएं, पुरुष और बच्चे गीत पर झूमते रहे। इस मौके पर शिवलाल कश्यप, प्रापॅल गुप्ता, छोटू श्रीवास्तव, अनन्त राम, सन्तोष नागवंशी, रामलला बाबा, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष प्रेम नन्द वर्मा, अखिलेश यादव, शिवकैलाश, पिन्कू सैनी सहित काफी संख्या में भक्त मौजूद थे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read