35 कृषकों को विधायक ने बांटे बीज मिनी किट
अब्दुल शाहिद
बहराइच। विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने किसान कल्याण केन्द्र बलहा पर सुनील कुमार चौधरी, बालकराम वर्मा, राम अभिलाख, विशाल चौधरी, हुसैनी, रवि शंकर व रमाकान्त इत्यादि 35 कृषकों को तिलहन सरसों बीज मिनीकिट का वितरण करते हुए कृषकों की आय को दोगुना करने हेतु भारत सरकार व राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है। श्री वर्मा ने कृषकों को गौआधारित जैविक खेती के साथ-साथ पशुपालन करने का सुझाव दिया ताकि खेतों के लिए देसी खाद भी उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नानपारा अजित परेश, एसडीएईओ नानपारा सुधीर मिश्र, एसटीए राम प्रकाश मौर्य, प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार नानपारा अमर सिंह, पंकज किशोर, अनिल कुमार, यशपाल वर्मा सहित अन्य कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी व कृषक मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















