नियमित कसरत से दूर किया जा सकता है जोड़ों का रोग: डा. अखिलेश
मुकेश तिवारी
झांसी। विगत दिवस भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा एवं मणिकर्णिका शाखा के संयुक्त तत्वावधान मैं मैक्स सुपर स्पेशलिटी गाजियाबाद के एसोसिएट डायरेक्टर हड्डी एवं घुटना रोग विशेषज्ञ डॉ अखिलेश यादव ने परिषद के वरिष्ठ नागरिकों एवं सदस्यों को घुटने एवं जोड़ के रोगों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने रोगों से बचाव एवं उपचार के विषय में जानकारी दी। डॉ अखिलेश यादव ने कहा कि संतुलित खानपान, नियमित कसरत एवं समय पर डाक्टर की सलाह से घुटने एवं जोड़ रोगों से दूर रहा जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में डॉ अखिलेश यादव एवं कोऑर्डिनेटर सतीश शर्मा को स्मृति देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप श्रीवास्तव ने किया एवं आभार अशोक बिलगैंया ने प्रकट किया। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष इं० देवेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष मणिकर्णिका शाखा रश्मि सक्सैना, एम एस गुप्ता, विनोद सरावगी, ई जगदीश कटारे, डा स्वप्निल मोदी, डा. उषा सेन, अशोक कुमार गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद मोदी, चंद्र प्रकाश गुप्ता, डा. डी सी अग्रवाल, श्रीमती कृष्णा सक्सेना, सुश्री रजनी अग्वेकर, संदीप द्विवेदी, श्रीमती कल्पना द्विवेदी, अशोक अग्रवाल पीएनबी, गोपाल कृष्ण बंसल, श्रीमती शिशिर गुप्ता, श्रीमती अरुणा बिलगैंया, अरुण गुप्ता, ई पीएन गुप्ता, बाबूलाल गुप्ता, वीरेन्द्र गुप्ता, राकेश मेहरोत्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















