डीईओ ने नामांकन स्थल का किया निरीक्षण
उग्रसेन सिंह
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यों को समयबद्ध एवं सुचारू ढंग से सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन स्थल (न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट कक्ष) का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नामांकन स्थल से 100 मीटर की परिधि में बैरिकेटिंग रूट डायवर्जन का निर्देश दिया।
किसी भी वाहन का इस एरिया में प्रवेश निषेध रहेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव 7वें चरण में सम्पन्न किया जायेगा जो लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 हेतु प्रत्याशियों का नामांकन 7 मई 2024 से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आयोग के निर्देशों का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा। 100 मीटर की परिधि में कोई वाहन नहीं आयेगा। नामांकन के समय प्रत्याशियों के साथ अन्य 4 व्यक्ति प्रवेश कर सकते हैं। सीसीटीवी कैमरा चारों रास्तों एवं न्यायालय कक्ष में पर्याप्त मात्रा में नामांकन कार्य तक चालू की स्थिति में रहेंगे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














