साइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को किया गया जागरूक
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में 20 मई को निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए 70 प्रतिशत से अधिक मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी अभिषेक आनंद एवं नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर के निर्देश पर स्वीप योजना के अंतर्गत कराए जाने वाले मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए बनाई गई स्वीप कार्ययोजना के अनुसार शुक्रवार को स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर्स एवं एनसीसी द्वारा संयुक्त रूप से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
उप जिलाधिकारी आलोक कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार कर्वी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली पटेल तिराहा से प्रारंभ होकर एलआईसी तिराहा होते हुए धनुष चौराहे से नगर पालिका परिषद कार्यालय पर समाप्त हुई। इस रैली में लगभग 150 स्काउट गाइड, रोवर रेंजर्स, एनसीसी के कैडेट अपने हाथ में स्लोगन तख्तियां लेकर पहले मतदान फिर जलपान आदि का नारा लगाते हुए जन सामान्य व युवा मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य किया। जिससे शहरी क्षेत्र में विगत चुनाव की तुलना में अधिक मतदान हो सके। प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है कि आने वाले 20 मई को जनपद में मतदान के दिन सभी लोग अपने घरों से निकलकर बूथों में जाएं और उम्मीदवार को सांसद बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। रैली में चित्रकूट इण्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेट, गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय कर्वी के रोवर रेंजर एवं श्रीगंगा प्रसाद जन सेवा इण्टर कॉलेज कर्वी, राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कर्वी, सेठ राधा कृष्ण पोद्दार इण्टर कॉलेज सीतापुर, कृषक इण्टर कॉलेज भौरी के स्काउट गाइडों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. सनत कुमार द्विवेदी, मैयादीन पटेल, सुरेश प्रसाद, प्रेमचंद, ऋषि कुमार शुक्ला, सुनील कुमार शुक्ला, लालमन, शंकर प्रसाद यादव, दिनेश सिंह, सुशील कुमार सिंह, रमेश सिंह, चंद्रभागा सिंह, शालिनी देवी, रामदयाल, ललित कुमार, आशीष साहू आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














