HomeFirozabadकर्ज में डूबे युवक ने नहर में लगायी छलांग, तलाश में जुटे...

कर्ज में डूबे युवक ने नहर में लगायी छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

कर्ज में डूबे युवक ने नहर में लगायी छलांग, तलाश में जुटे गोताखोर

युवक पर 7-8 लाख रुपये का था कर्ज
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। कर्ज से परेशान कारोबारी ने नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। वहीं ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। जानकारी के अनुसार घटना उत्तर थाना क्षेत्र के छंगामल वाला बाग गांव की है। गांव निवासी तरुण अग्रवाल (41) चूड़ी का कारोबार करते थे। इस बीच उनके ऊपर कई लोगों का करीब 7-8 लाख रुपए कर्ज हो गया था। कर्ज देने वाले लोग अपना पैसा मांगते थे। इससे तरुण कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। बुधवार को वह घर से निकले और गांव के बाहर से निकली नहर के पास घूम रहे थे। अचानक उन्होंने नहर में छलांग लगा दी। लोगों ने परिजनों को दी जानकारी लोगों ने देखा तो परिजन को सूचना दी। खबर पाकर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। स्थानीय तैराकी जानने वाले लोग उन्हें ढूंढने के लिए कूदे, लेकिन पता नहीं चल सका। उधर थोड़ी देर बाद सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। काफी तलाश के बाद भी जब पता नहीं चला तो आगरा से पीएसी के गोताखोर बुलाए गए। इंस्पेक्टर हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि कारोबारी के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी अभी तलाश जारी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read