Homeबांदासिमौनी मेला स्थल पर समतलीकरण के साथ करायी जाये नियमित सफाईः डीएम

सिमौनी मेला स्थल पर समतलीकरण के साथ करायी जाये नियमित सफाईः डीएम

सिमौनी मेला स्थल पर समतलीकरण के साथ करायी जाये नियमित सफाईः डीएम

जिलाधिकारी ने सिमौनी धाम का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिये निर्देश
रूपा गोयल
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने आगामी 15 से 17 दिसम्बर 2023 को आयोजित होने वाले सिमौनी धाम मेले की तैयारियों के सम्बन्ध में स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मेला स्थल का समतलीकरण कराये जाने के साथ पूरे क्षेत्र की वर्षा के बाद साफ-सफाई का कार्य शुरू कराये जाने के सम्बन्ध में जिला पंचायत राज अधिकारी को दिये। उन्होंने मेला के दौरान दोनो सिफ्टों में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिये तथा अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला स्थल पर रोशनी/प्रकाश हेतु हाईमास्क लाइट लगाये जाने की व्यवस्था कराये जाने तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था भी कराये जाने के सम्बन्ध में वीडीओ एवं उप जिलाधिकारी बबेरू को निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गतवर्ष की भांति सम्बन्धित विभाग कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, पंचायती राज, वन आदि विभागों को स्टाल लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सिमौनी धाम के मेला स्थल से गॉवों को जोडने वाले जमुवा सम्पर्क मार्ग को चौड़ा किये जाने के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों को सर्वे कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। उन्होंने मेला के दौरान पार्किंग की समुचित व्यवस्था कराये जाने तथा मार्ग के नालों के किनारे रेलिंग एवं साइनेज बोर्ड लगाये जाने की व्यवस्था कराये जाने के सम्बन्ध में भी निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी दुकानदारों को स्थान चिन्हित कर समय से आवंटन आदि की व्यवस्था की जाए एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को सिमौनी मेला सेे सम्बन्धित जो कार्य एवं दायित्व दिये गये हैं, उनकों समय से पूर्ण करने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी बबेरू नमन मेहता, पीडी डीआरडीए प्रवीणानंद, खण्ड विकास अधिकारी बबेरू सहित अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, विद्युत एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read