राजराजेश्वरी कैला मैया दरबार में छप्पन भोग का हुआ आयोजन
आशीष पचौरी
फिरोजाबाद। हलवाई कमेटी एवं मित्र मंडल फिरोजाबाद की ओर से मां राजराजेश्वरी कैला मैया राजस्थान के दरबार में छठवां विशाल फूल बंगला, पोशाक, छप्पन भोग एवं विशाल भंडारे तथा देवी जागरण का आयोजन किया गया। मां भक्त नंदकिशोर हलवाई ने बताया की रात्रि में माता जी का जागरण किया गया जिसमें गायक कलाकार संदीप मस्ताना, चंदन शर्मा एंव बंटू शर्मा ने सर्वप्रथम रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश जी की वंदना के साथ माता जी की भेंट एवं लांगुरिया की प्रस्तुतियां दी। गायक कलाकार चन्दन शर्मा हाथरस ने मां के दरबार में भीड़ भक्तों की लगी देखी,मां को देते ना देखा मगर झोली भरी देखी। मैया का चोला है रंगला,शेरा वाली का चोला है रंगला, करौली वाली मैया-2 झूला पीपल पे डलवा दीजो करौली वाली मैया वहीं संदीप मस्ताना ने लांगुरिया मेरो चटर की मटर करेगो,कैला मैया के भवन में घुटवन खेले लांगुरिया आदि प्रस्तुतियां दी जिस पर युवाओं एवं महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। आयोजन कर्ता जिला फिरोजाबाद हलवाई कमेटी एंव मित्र मंडल फिरोजाबाद निवासी मां भक्तों द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं मीडिया कर्मियों को माताजी की चुनरी एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। वहीं छप्पन भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर तुलसी राम, संजय गोयल, विजय गुप्ता, रविद्र यादव, विकास कश्यप, जिला फिरोजाबाद हलवाई कमेटी एवं मित्र मंडल फिरोजाबाद के समस्त पदाधिकारी, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, आगरा के अलावा काफी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










