Homeबहराइचबहराइच शहर के घण्टाघर एवं स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में पुलिस ने चलाया...

बहराइच शहर के घण्टाघर एवं स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में पुलिस ने चलाया बुलडोजर

बहराइच शहर के घण्टाघर एवं स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में पुलिस ने चलाया बुलडोजर

अतिक्रमण हटवाया तो मची अफरा—तफरी
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। स्टीलगंज तालाब क्षेत्र में कई दुकानों के सामने अतिक्रमण की पूरी सफाई कर दी गई है। शहर के घंटाघर बाजार से तिकोनी बाग, छावनी चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार समेत अन्य स्थानों पर पटरी पर दुकानदारों की ओर से जमकर अतिक्रमण किया गया है। नगर पालिका परिषद बहराइच द्वारा अतिक्रमण हटवाने के लिए पुलिस से कई बार सहयोग मांगा गया लेकिन सफलता नहीं मिली अब देवीपाटन मंडल के डीआईजी अमित पाठक ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के निर्देशन में रविवार को कोतवाली नगर और देहात पुलिस तीन बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस ने घंटाघर से तिकोनी बाग और स्टीलगंज बाजार को अतिक्रमण मुक्त किया। नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने कर्मचारी और वाहन मांगे थे जिस पर वाहन और निरीक्षक गोविंद मिश्रा की अगुवाई में कर्मचारी। दिए गए अतिक्रमण हटवाने को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

 

 

Must Read