संदिग्धावस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

संदिग्धावस्था में पेड़ पर फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव

अश्वनी सैनी
उन्नाव। मौरावां थाना क्षेत्र के चंदीबक्श खेड़ा मजरा लउवा गांव के रहने वाले वृद्ध का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मौरावां थाना क्षेत्र के चंदीबख्श खेड़ा मजरा लउवा गांव के रहने वाले राधेलाल 62 पुत्र दुलारे रावत पत्नी माया के साथ गांव में रहता है। जब कि तीन बेटे पवन, रोहित और मोनू मुंबई में रहते है। वृद्ध राधे लाल किसानी कर गांव में रहता था। मंगलवार सुबह खेत पर गई महिलाओं ने यूके लिप्टस के पेड़ पर गमछा के सहारे वृद्ध का फंदे पर शव लटका देख सन्न रह गई। गांव पहुंचने पर महिलाओं ने लोगों को जानकारी दी। दिवंगत के भतीजे लाला ने बताया कि शराब के लती थे। भोजन बनाने को लेकर पत्नी माया से विवाद हुआ और थोड़ी देर बाद उठकर घर से चले गए थे। वृद्ध की मौत की खबर पत्नी व बेटों को दे दी गई है। जानकारी पर बेटे घर आ रहे हैं। मृतक राधेलाल चार भाईयों में बड़ा था। भाईयों में पूती व नन्हके हैं। दो साल पहले भाई लक्ष्मण की कोरोना में मौत हो गई थी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA