सड़क दुर्घटनाओं में 2 किशोर की हुई मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटनाओं में 2 किशोर की हुई मौत, एक घायल

जितेन्द्र सिंह चौधरी/मंगला यादव
बड़ागांव, वाराणसी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिसवां गांव में 2 जून को एवं मदनपुर नहर पुलिया के पास 3 जून को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन किशोर घायल हो गये जिसमें दो किशोरों की उपचार के दौरान मौत हो गयी। सुचना पर पहुंची पुलिस दोनों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए दुर्घटना करने वाले वाहनों और चालकों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना की पहली घटना सिसवां गांव में स्थित रोड पर सुबह 7 बजे हुई जब उसी गांव के ही 7 वर्षीय यश एवं 8 वर्षीय छोटू चौहान सड़क किनारे खेल रहे थे। उसी समय एक कार धक्का मारते हुए भाग निकली। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने दोनों घायल किशोरों को व्यासबाग स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां यश की मौत हो गई। वहीं परिजनों के तहरीर पर बलेनो के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बड़ागांव पुलिस गाड़ी मालिक की तलाश कर रही है और दूसरे का इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना सोमवार को शाम मदनपुर नहर पुलिया के पास उस समय हुईं जब ननिहाल में नाना श्यामलाल के घर आया आर्यन बेनवंशी 10 वर्ष किनारे पटरी पर खेल रहा था। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एमजी हेक्टर गाड़ी ने किशोर को धक्का मार दिया जिससे किशोर घायल हो गया। दुर्घटना करने वाला चालक घायल किशोर के परिजनों के साथ पास में स्थित एक नीजी चिकित्सालय में ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना करने वाला चालक घायल बच्चे को ट्रामा सेंटर लेकर जा रहा था कि रास्ते में सिगरा थाने के समीप अपना वाहन और बच्चे को छोड़कर भाग निकला। किसी तरह परिजन बच्चे को लेकर ट्रामा सेंटर ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के शहर कोतवाली थाना अंतर्गत बड़ौली गांव का रहने वाला था।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA