नगर निगम ने जलाशयों व घाटों की स्वच्छता को लेकर किया अपील

संजय कुमार
गोरखपुर। नगर निगम गोरखपुर में स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के दृष्टिगत महानगर के जलाशयों, घाटों, नदी के तटो पर साफ-सफाई के उचित प्रबन्धन का कार्य निरन्तर किया जाता है। महानगर में स्थित सभी घाटो की समय-समय पर अभियान चलाते हुए गन्दगी की साफ-सफाई का कार्यक्रम आयोजित कर सफाई कार्य किया जाता है। घाटों पर गन्दगी होने पाये इसके लिए आगन्तुको को जागरूक करने के लिए गन्दगी न करने के निर्देश बोर्ड लगवाये गये है। घाटों/पोखरों पर नगर निगम टीम द्वारा प्लाग रन, क्लीननेस ड्राइव का कार्यक्रम विभिन्न संगठनों के सहयोग से निरन्तर चलाया जाता है। इन जलाशलीय स्थलों को नो प्लास्टिक जोन के रूप में घोषित करते हुए जलाशयों को स्वच्छ रखने, आसपास के क्षेत्र की समुचित साफ सफाई रखने का कार्य नगर निगम, गोरखपुर की टीम करती है। स्थानीय घाट एसोसिएशन के सहयोग से भी ऐसे घाटों एवं जलाशयों को स्वच्छ रखने में स्थानीय जनता को अपने तरफ से जागरूक किया जाता है। जलाशयों को प्राकृतिक रूप से बनाये रखने के जागरूकता सन्देशो के साथ-साथ स्थल के सौन्दर्यीकरण एवं वालपेंटिग आदि का कार्य नगर निगम द्वारा कराये गये है। इसी क्रम में रामगढ़ ताल पर आईईसी टीम द्वारा प्लाक रन का कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जाता है। राप्ती नदी के रामघाट एवं राजघाट पर भी प्लाक रन का कार्यक्रम आयोजित कर साफ-सफाई कराई जाती है और जनता को भी जागरूक किया जाता है कि घाटो को स्वच्छ रखे तथा खाने पीने के पैकेट एवं बोतल आदि घाटो पर स्थापित डस्टबिनों में डाले और स्वच्छ घाट की संकल्पना में सहयोग करें। नगर निगम गोरखपुर की स्वच्छता टीम द्वारा इस बात की निगरानी की जाती है कि घाटों के पास कचरे का ढेर न लगने पाये। साथ ही कचरे के निस्तारण के लिए घाटों और जलाशयों के आसपास पर्याप्त मात्रा में डस्टबिन की भी स्थापना कराई गयी है। साथ ही घाटो और जलाशयों को गन्दगी से बचाने के लिए आवश्यक कडे निर्देशों के बोर्ड भी लगाये गये ताकि जनता जागरूक हो सके और जलाशयों में ठोस अपशिष्ट, पूजा सामग्री एवं अन्य कचरा डालने से परहेज करें। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल नें जनता से अपील की है कि महानगर के समस्त जलाशयों/घाटों की स्वच्छता को बनाये रखने में अपना सहयोग दें। किसी भी प्रकार का कचरा जलाशयों में न फेंके और जलाशयों के आस-पास सौन्दर्यीकरण एवं वालपेन्टिग आदि के कार्य को खराब होने से बचाये। स्वच्छ जलाशय हमारे पर्यावरण को सुरक्षित रखने में मदद करते है एवं इनमें जलाशीय जीवों को बचाये रखने के लिये हमारा दायित्व है कि किसी भी का हानिकारक रसायन या गन्दगी न डाला जाय ताकि जलाशीय जीवों को किसी भी प्रकार की हानि न होने पाये और उनके द्वारा जलाशय की प्राकृतिक रूप से सफाई करने का मौका दिया जाए ताकि प्राकृतिक सन्तुलन बना रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















