हत्या कर खेत में फेंका गया युवक का शव मिला
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की हत्या के बाद उसके शव को खेत में फेंका गया था। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम गया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

देवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय युवक का शव खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। शव को देखकर लग रहा था कि युवक की किसी ने बेरहमी हत्या कर दी है। घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स द्वारा मौके का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देवा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गांव के पास खेत में युवक का शव मिला है। परिजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दी गई है। घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













