प्रतिबंधित मांस तस्कर को भेजा गया जेल
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। मसौली थाना पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिसके कब्जे से 50 किग्रा0 प्रतिबन्धित मांस बरामद किया गया है। जनपद में अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त शब्बीर पुत्र सुबराती निवासी कसाई मोहल्ला कस्बा मसौली को मसौली चौराहा से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 50 किग्रा0 प्रतिबन्धित मांस व प्रयोग में लाई जा रही एक स्कूटी यूपी 41 एआर 0538 बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मसौली में पशु क्रुरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त अपनी जीविकोपार्जन के लिए लखनऊ सदर बाजार से प्रतिबन्धित मांस को खरीदकर बेचता है। आस-पास के किसानों से भी जानवर खरीदकर व उसका वध करके मांस बेचने की बात कही गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













