यात्रा के दौरान बुजुर्ग की ट्रेन में हुई मौत
गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। चलती हुई ट्रेन में दिल का दौरा पड़ने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई बाराबंकी में उसका शव ट्रेन से उतारा गया। बुजुर्ग बिहार के सहरसा से दिल्ली जा रहा था और उसकी मौत बस्ती जिले के पास हुई बताई जा रही है। मामले की जानकारी होने पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन जीआरपी द्वारा बुजुर्ग का शव उतरवाया गया।

बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे प्रशासन को पता चला कि वैशाली एक्सप्रेस में सुधीर सिंह नाम के एक बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। वैशाली एक्सप्रेस के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बुजुर्ग का शव यहां उतरवाकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग की तबीयत खराब थी और वह सहरसा से दिल्ली इलाज के लिए जा रहा था। इसी दौरान बस्ती जिले के पास उसकी ट्रेन में मौत हो गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













