दया जन कल्याण ट्रस्ट समिति के पदाधिकारियों ने जतायी संवेदना
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह के नाती यश प्रताप सिंह के निधन पर दयाजन कल्याण ट्रस्ट सीमित के पदाधिकारी ने उनके पैतृक आवास सर्वजीतपुर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री मोती सिंह व यश प्रताप सिंह के पिता ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह से ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ दयाशंकर गुप्ता, रोहित जायसवाल, अजय जायसवाल, संजय पांडेय ने मुलाकात कर अपनी संवेदना जताई। इस दौरान डॉ. केएल विश्वकर्मा, अध्यापक राजेश सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आनंद शुक्ला, पत्रकार निर्मल श्रीवास्तव, शोक श्रीवास्तव, हारिकेश सिंह, मोहम्मद मतीन अहमद आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











