Homeबांदापुलिस व समाजसेवियों ने परिवारिक सुलह कराकर परिवार को एक कराया

पुलिस व समाजसेवियों ने परिवारिक सुलह कराकर परिवार को एक कराया

पुलिस व समाजसेवियों ने परिवारिक सुलह कराकर परिवार को एक कराया

रूपा गोयल
बांदा। परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक विवाद/मतभेद को समाप्त कराते हुए एक परिवार को टूटने से बचाया आपसी मतभेद/विवाद को भूल खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों अम्ल में लाते हुये परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम और समाजसेवियों द्वारा परिवारिक आपसी झगड़े को समाप्त कराकर सुलह कराते हुए एक परिवार को टूटने से बचाया। अंकिता पत्नी भूपेन्द्र निवासी ग्राम पपरेन्दा थाना चिल्ला ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया कि उनके पति व ससुरालीजन उनके साथ मारपीट गाली गलौज करते हैं। इस पर प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं की शिकायत को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनो पक्षों को समझाया गया। दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी। आपसी सुलह होने पर परिवार परामर्श केंद्र की टीम द्वारा दोनो पक्षों को साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह देते हुये यह भी कहा कि आपस में तारतम्यता बनाकर रहें। समझौता कराने वाली टीम मे निरीक्षक सविता श्रीवास्तव, पुलिस काउन्सलर जोन सुरेश चंद्र जायसवाल, उर्दू अनुवादक कनीज़ ज़हरा शामिल रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read