चोरों ने दीवार तोड़कर पार किया सिलेण्डर व राशन
मल्लावां, हरदोई। स्थानीय थाना क्षेत्र के UPS इशरापुर में चोरों ने ऑफिस का ताला काटा लेकिन नीचे गेट में सेंट्रल लॉक लगा होने से गेट नहीं खुला, तब सेंध लगाकर सिलेंडर और राशन उठा ले गए, शुबह विद्यालय खुलने पर जानकारी हुई। बताते चलें कि तेरवाकुल्ली के इशरापुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरों ने कमरे में रखे सिलेंडर को सेंध लगाकर चोरों ने पार कर दिया और खाद्यान्न गेहूं, चावल, तेल, मसाला, दाल, आलू, आदि सामग्री भी उठा ले गये। सुबह विद्यालय खुलने पर इंचार्ज प्रधान अध्यापक विकास द्विवेदी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











