देशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये
निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन दिगम्बर कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी चकिया नामेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली के नेतृत्व में उ.नि. श्रीप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर 1 अभियुक्त सत्येंद्र बिंद को ग्राम बरियारपुर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 45 टेट्रा पाउच देशी शराब बरामद हुई जिस पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









