भुक्तभोगी युवक पुलिस अधीक्षक से मिला
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
चन्दौली। नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के शिकार वादी युवक को डेढ़ावल चौकी प्रभारी द्वारा फर्जी मुकदमें में फसाने की धमकी दी जा रही है जबकि वादी द्वारा इस प्रकरण में शामिल स्थानीय एक व्यक्ति के खिलाफ सकलडीहा थाना में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी०ता०हि० के तहत मुकदमा दर्ज है जिसकी विवेचना डेढ़ावल चौकी प्रभारी को करना है जिसको करने में हुई देर के कारण प्रतिवादी ने हाइकोर्ट से अपनी अग्रिम जमानत करवाने में सफल हो गया।
इसके चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई जबकि मुख्य अभियुक्त को बिहार के पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण के बारे जानकारी लेने जब वादी पुलिस चौकी पहुंचा तो चौकी प्रभारी ने वादी को ही झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दे दी। इसी मामले को लेकर वादी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














