आरपीएफ डीडीयू ने डॉग स्क्वाड संग डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग अभियान
करके सुरक्षा का लिया जायजा
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देशन में रेसुब पोस्ट डीडीयू के निरीक्षक प्रभारी प्रदीप रावत के नेतृत्व में अधीनस्थ अधिकारीगण साथ हमराह स्टाफ द्वारा आपराधिक गतिविधि रोकथाम व बरामदगी के मद्देनजर डीडीयू जंक्शन पर सयुंक्त चेकिंग अभियान समय 17:00 बजे से 18:00 बजे तक चलाया गया।
इसमें गाडी 12356, प्लेटफार्म एरिया, फुट ओवरब्रिज, महिला प्रतिक्षालय, अपर क्लास वेटिंग हाल, पोर्टिको एरिया तथा सर्कुलेटिंग एरिया में श्वान दस्ता की मदद से चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान सभी जगह सामान्य पाया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














