शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने
हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अनंत चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर के निर्देशन में देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रिंयका सिंह थानाध्यक्ष कन्दवा के नेतृत्व में कन्दवा पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बहेरा तिराहा के पास से चेकिंग के दौरान अभियुक्त विमलेश कुमार पुत्र लल्लू शाह निवासी ग्राम कुण्ड थाना दिनारा जिला रोहतास (बिहार) व नितिश कुमार पुत्र महेन्द्र शाह निवासी ग्राम दिनारा थाना दिनारा जिला रोहतास (बिहार) को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 32.20 लीटर शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अवैध शराब थोडी-थोडी मात्रा में खरीदकर इक्कट्ठा करके बिहार में ले जाकर ऊंचे दामों में बेंचकर ज्यादा पैसा कमाते हैं जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














