जागरण मण्डल ने वाराणसी जाने वाले शिवभक्तों को दिया हलुवा एवं शीतल जल
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। सावन मास के दूसरे सोमवार को वाराणसी स्थित बाबा विश्वनाथ को जल चढ़ाने के लिए दीनदयाल उपाध्याय नगर सहित जिले के विभिन्न स्थानों से रविवार की शाम से ही शिवभक्तों/कावरियों का रेला नगर से जा रहा है।
उनके स्वागत में नगर की धार्मिक संस्था जागरण मंडल के तत्वावधान में मंडल के वरिष्ठ सदस्य शिव गोपाल जी के सहयोग से भक्तों के बीच हलुवा और ठंडा जल का वितरण किया गया जो देर रात तक अनवरत चलता रहा। इस अवसर पर आनंद गुप्ता, लल्लन सिंह, आलोक मोदी, दीनदयाल अग्रवाल, आशीष श्रीवास्तव, विजय विश्वास, कृष्णकांत गुप्ता, शंभू चौरसिया, विजय गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, गुड्डू, राजेश सिंह, मोनू निगम, रवि पांडेय, अमित गुप्ता, अंशु गुप्ता, शुभम अग्रवाल, सत्यम गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











