नीमा चिकित्सकों का अगले माह में वाराणसी में होगा सम्मेलन
तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की बैठक सपन्न हुई जहां नीमा प्रदेश प्रवक्ता डॉ ओपी सिंह ने बताया कि अगले माह वाराणसी में नीमा चिकित्सकों का पूर्वांचल स्तर पर वृहद सम्मलेन होगा।
सम्मेलन में आयुष मंत्री एव अन्य सम्मानित विधायक जनों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि अपनी समस्याओं से अवगत करा सके। बैठक में प्रदेश महासचिव डॉ राजेश श्रीवास्तव, डॉ बीएन रॉकी, डॉ आरके यादव, डॉ अजहर, डॉ विनय पाण्डेय, डॉ एसबी सिंह, डॉ शिवाजी सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














