वध के लिये ले जा रहे 15 पशु बरामद, 15 तस्कर गिरफ्तार

वध के लिये ले जा रहे 15 पशु बरामद, 15 तस्कर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया व वैभव कृष्ण पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशन में आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा गोतस्करी व गोतस्करी में संलिप्त गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश राय के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में उ.नि. दिनेश कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एनएच 02 हाइवे पर स्थित ग्राम बरठी कमरौर ओवरब्रीज उत्तरी लेन पूर्वी छोर से कुल 06 मैजिक पिकअप वाहन पर लादकर वध हेतु ले जा रहे कुल 15 पशुओ को बरामद करते हुए मौके से 15 गोतस्करो को गिरफ्तार किया। जिसमें रामदेव यादव पुत्र अमरदेव यादव निवासी ग्राम गोपालपुर थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर, चन्दीरक यादव पुत्र सम्मन यादव निवासी ग्राम टिकरपर थाना वजीरगंज जिला गया बिहार, सूरज कुमार पुत्र भारत राम निवासी ग्राम सरायरानी थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर, अरविन्द यादव पुत्र उदयभान यादव निवासी लखनूडीह थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ़, उपेन्द्र यादव पुत्र रामजी यादव नि. ग्राम चिरैला थाना मोफसिल जिला गया बिहार, कैलू यादव पुत्र भागवत यादव निवासी ग्राम कइयासर थाना मोफोसिल जिला गया बिहार, रामकुमार पुत्र नन्दलाल सिंह निवासी ग्राम राइबीगो थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर, रवीन्द्र कुमार पुत्र देवन यादव निवासी ग्राम हरलीखुर्द थाना बोधगया जिला गया बिहार, देवन यादव पुत्र स्व. सुक्कन यादव निवासी ग्राम हरलीखुर्द थाना बोधगया जिला बिहार,इबरार अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी ग्राम बझउवा गोपालपुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर, सुन्दर यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी ग्राम बुधवल थाना वजीरगंज जिला गया बिहार, मनोज कुमार गुप्ता पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी ग्राम कलीचाबाद थाना लाइन बाजार जिला जौनपुर, मुकेश पाण्डेय पुत्र उमाशंकर पाण्डेय निवासी ग्राम किरतापुर थाना जफराबाद जिला जौनपुर, पंकज तिवारी पुत्र शिवमुनी तिवारी निवासी ग्राम मोकरी थाना भभूआ जिला भभूआ कैमूर (बिहार) व कृष्णानन्द तिवारी पुत्र जयद्रत तिवारी ग्राम सौखरा थाना चाँद जिला कैमूर भभूआ बिहार निवासी बताए जाते हैं जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA