Homeचंदौलीअवैध शराब बरामद, छ: तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद, छ: तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब बरामद, छ: तस्कर गिरफ्तार

तेजस टूडे ब्यूरो
दीपक कुमार
मुगलसराय, चंदौली। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा शराब तस्करी पर रोकथाम व तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर अपर पुलिस अधीक्षक सदर व कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद मिश्र के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम व आरपीएफ टीम ने प्राप्त सूचना के आधार पर चेंकिंग के दौरान लोको कालोनी स्थित हनुमान मन्दिर के पास से 6 शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध अंग्रेजी/देशी शराब कुल 64.77 लीटर अवैध बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्करों में मोनू कुमार पुत्र श्रीकान्त सिंह निवासी पटनवा कला थाना इन्द्रपुरी जिला रोहतास (बिहार), नीरज कुमार पुत्र भोला चौहान निवासी सहजपुरा थाना कादीरगंज जिला नवादा (बिहार), गुड्डू कुमार पुत्र भरत चौहान निवासी जीयापुर थाना वारिसलीगंज जिला नवादा (बिहार), अबी कुमार पुत्र अमरजीत पासवान निवासी मखदुमपुर थाना दीघा जिला पटना (बिहार), सुनील कुमार पुत्र स्व0 ओम प्रकाश चौधरी निवासी बारुन मोहनगंज थाना बारुन जिला औरंगाबाद (बिहार) व सनोज चौधरी पुत्र सखीचन्द्र चौधरी निवासी भरकुरिया थाना दरिहट जिला रोहतास (बिहार) निवासी बताए जाते हैं जिन पर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read