सीमा चौकी रनियापुर में समन्वय बैठक सम्पन्न
तेजस टूडे ब्यूरो
एम. अहमद
श्रावस्ती। कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के नेतृत्व में ‘ए’ समवाय की सीमा चौकी रनियापुर में नेपाल एपीएफ के साथ समन्वय बैठक हुई।
बैठक के दौरान सीमा से जुड़े निम्न विषयों पर चर्चा हुई जिसमें तस्करी से संबंधित महत्त्वपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान किया गया। नशीली दवाओं एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर चर्चा हुई। आगामी त्योहारों के परिदृश्य से सीमा पर आम जनता की आवाज़ाही के संदर्भ में सीमा सुरक्षा पर चर्चा हुई। नो मैन्स लैंड एवं सीमा स्तम्भों की उचित देखभाल एवं साफ सफाई के विषय पर चर्चा की गयी। संयुक्त प्रचालन गतिविधियों एवं सीमा सुरक्षा पर चर्चा हुई। मैत्री खेलकूद के सम्बन्ध में बैठक हुई। बैठक में निरीक्षक जिया लाल, आरक्षी जितेंद्र कुमार, नेपाल एपीएफ से उप निरीक्षक कृष्णा बहादुर बासनेत, मुख्य आरक्षी गुरुंग शामिल हुए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











