नगर पंचायत हैसर में चला सफाई महाअभियान, कर्मियों ने लगाया झाड़ू
ठाकुराडाड़ी गांव से बंडा बाजार तक सड़कों व बाजारों की हुई सफाई
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत हैसर धनघटा में सोमवार को महा सफाई अभियान चलाया गया जिसमें नगर पंचायत की सीमा के अंतर्गत पड़ने वाले सड़क की सफाई करने के साथ बाजारों एवं कस्बों को भी साफ करने के साथ स्वच्छता की शपथ ली गई।
नगर पंचायत हैसर बाजार के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीलमणी व जिला कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में महा सफाई अभियान चलाया गया जो ठकुराडारी से लेकर बंडा बाजार तक के साथ अगल-बगल के कस्बो में सफाई कर स्वच्छ गांव स्वच्छ देश का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीलमणि जी ने कहा कि स्वच्छता से ही हमारा शरीर स्वस्थ व दिमाग विकसित होता है। हमें स्वच्छता के प्रति संकल्प लेते हुए सफाई अभियान में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज महा सफाई अभियान के तहत धनघटा बिड़हर मार्ग पर नगर पंचायत की सीमा में पड़ने वाली सड़क को ठकुराडारी, लहुरेगाव से लेकर बंडा बाजार तक स्वच्छ बनाया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी उमेश पासी, मृत्युंजय शर्मा, श्रीकांत, सुधांशु पांडेय, उमेश, अशोक, विकास, अग्निवेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











