आभूषण दुकानदार के निधन पर बन्द रहा कौआकोल बाजार

आभूषण दुकानदार के निधन पर बन्द रहा कौआकोल बाजार

रौशन कुमार सोनू
कौआकोल, नवादा (बिहार)। स्थानीय बाजार के युवा स्वर्ण आभूषण दुकानदार रविरंजन कुमार उर्फ डब्लू गुप्ता का रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 32 वर्ष के थे एवं पिछले कई दिनों से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे। मृतक के भाई आलोक रंजन उर्फ छोटू ने बताया कि उनके बड़े भाई का निधन मध्य प्रदेश में ईलाज के दरम्यान हो गया। सोमवार की दोपहर युवा आभूषण दुकानदार रविरंजन का शव कौआकोल बाजार पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक व्यवसायी का मिलनसार स्वभाव के रहने के कारण स्थानीय दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानें बंद कर मृतक के प्रति संवेदना जताई तथा सैकड़ों की संख्या में उनके अंतिम यात्रा में शामिल हुए। बता दें कि मृतक रविरंजन अपने पीछे माता, पिता, पत्नी, दो बच्चे, भाई, बहन समेत भरा पूरा परिवार छोड़कर चला गया। परिवार में बड़े बेटे के निधन की सूचना के बाद मृतक के घर के आस-पास कई घरों में दो दिनों तक चूल्हे नहीं जले। इधर युवा दुकानदार के निधन पर स्थानीय जिला पार्षद अजित यादव, मुखिया नीभा कुमारी, सरपंच मुन्नी देवी, सरपंच प्रतिनिधि शैलेश कुमार आर्य, समाजसेवी डॉ. चंद्रिका प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य निकुंज विश्वकर्मा, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार, शिक्षक प्रेम कुमार गुप्ता, जदयू नेता सुशील कुमार साहू आदि ने गहरा शोक जताया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला