Homeप्रतापगढ़वृद्ध दादा मोतीलाल के निधन पर वृद्धाश्रम में हुआ शोकसभा

वृद्ध दादा मोतीलाल के निधन पर वृद्धाश्रम में हुआ शोकसभा

वृद्ध दादा मोतीलाल के निधन पर वृद्धाश्रम में हुआ शोकसभा

101 वर्षीय दादा जयराम ने लिया दाग
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले के महुली वृद्धाश्रम में शुक्रवार को एक शोक सभा का आयोजन किया गया। कल वृद्ध दादा मोतीलाल का निधन हो गया था। दादा के बच्चों को सूचना दी गई थी लेकिन वह गुड़गांव दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते है और उन्होंने आने में असमर्थता दिखाई थी। कल दाह संस्कार कर आगे और कर्मठ करने की योजना समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बनाई है। दादा मोतीलाल की आत्मा की शांति के लिए वृद्धजनों ने एक शोकसभा कर मृतक आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य ने बताया कि दादा मोतीलाल के स्वर्गवासी होने पर उनके बच्चों के ना आने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि मृत आत्मा की शांति के लिए 18 सितंबर को श्राद्ध एवं 20 सितम्बर को तेरही का आयोजन होगा। दाग वृद्धाश्रम के सबसे वृद्ध 101 वर्ष के दादा जय राम ने लिया है। कल से गरुड़ पुराण की कथा सभी वृद्धजन को पंडित शिव बाबू मिश्रा जी सुनाएगे। इस प्रकार सारे कर्मठ वृद्धाश्रम परिवार सम्पन्न कराएगा। रोशनलाल उमरवैश्य ने कहा कि जो भी वृद्ध माता-पिता यहां रह रहे हैं उनके मृत होने के बाद अगर उनके परिवार के लोग दाह संस्कार के साथ सारे कर्मठ अगर नहीं करते हैं तो मैं वृद्धाश्रम परिवार के साथ सभी कर्मण करने के लिए संकल्पित हूं। प्रबंधक अंबिका प्रसाद ने कहा कि यहां वृद्ध माता-पिता को कोई दिक्कत ना हो इसका ध्यान समाजसेवी रोशनलाल उमरवैश्य द्वारा सदैव रखा जाता है। आज दादा मोती लाल के स्वर्गवासी होने पर सारे कर्मण भी करने की जिम्मेदारी ले रहे हैं। वृद्धाश्रम उनके साथ हर तरह से सहयोग करता रहेगा। सभी दादा-दादी आज बहुत ही उत्साहित है कि कल हमारे ना रहने पर भी वृद्धाश्रम परिवार साथ रहेगा। शोकसभा में जयराम दादा, शिव बाबू, गयादीन, हीरालाल, लाल जी, रामबोध, धर्मेंद्र कुमार, अतुल सिंह, अंबिका प्रसाद, मानसिंह, विवेक यादव, गरीब, मेवालाल, आशिक अली, रामचंद्र, रामकुमार, शीला, अनारकली, प्रभुदेवी, सरिता, गुजराती, सुशीला, अमरावती, आरती आदि वृद्धाश्रम परिवार ने शोक जताते हुए मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read