सोनाली सोनी को जज बनने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई व सम्मान
योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में कौशाम्बी लोकसभा व बाबागंज विधानसभा के डेरवा बाजार निवासी अशोक सोनी की सुपुत्री सोनाली सोनी के पीसीएस जे परीक्षा उत्तीर्ण कर जज बनने पर शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र उनके आवास पर अपने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ पहुंचकर सोनाली को बुकें प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ने कहा कि आपकी उपलब्धि से हम सभी गर्व की अनुभूति कर रहे है। आपने घर परिवार का नहीं पूरे जनपद का नाम रोशन किया है और अपनी सफलता का श्रेय माता पिता व बड़ों को देते हुए। उक्त अवसर पर सोनाली ने परिजनों संग भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र व उनके साथ भाजपा पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर भाजपाई अशोक मिश्र, कमलेश पांडेय, बच्चा ओझा, अलका सरोज, सुनील सरोज आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










