Homeरायबरेलीतो अब चालबाजी में सफल प्रबंधक गरीबों को बेघर करके पसारेगा न्यू...

तो अब चालबाजी में सफल प्रबंधक गरीबों को बेघर करके पसारेगा न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन का पैर…?

तो अब चालबाजी में सफल प्रबंधक गरीबों को बेघर करके पसारेगा न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन का पैर…?

तहसील कर्मियों की करतूतों का फायदा उठाकर प्रबंधक किशोरी दशकों पूर्व से बसे तीस परिवारों को दे रहा भभकी
अनुभव शुक्ला
डलमऊ, रायबरेली। जानोगे हकीकत क्या मेरे कारनामों का, जब साक्ष्य ही मिट जाएंगे मेरे शातिर गुनाहों का। यह पंक्तियां यहां इसलिए सही चरितार्थ साबित हो रही है क्योंकी सत्ता रसूख और नोटों के आगे पिछले कुछ महीनों में डलमऊ तहसील के अधिकारियों ने बड़े से बड़े भूमाफियों को कागजी संजीवनी देकर उन्हें अभयदान दे कर ईमानदारी का चोला ओढ़कर बैठ गये हो किंतु शायद चालबाज भूमाफिया और अधिकारी यह भूल गए ये पब्लिक है साहब सब जानती है। अभी हाल ही में सुर्खियों चले तिलोई के राजा की जमीन से सम्बन्धित पत्रावलियों से हेरा का मामला ठंडा नहीं हुआ की एक हजारों छात्र-छात्राओं को शिक्षा की तालीम देने वाले किशोरी लाल यादव जो की न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन का प्रबंधक है चालबाजी से अपने चहेतों के नाम जमीन करवा तो लिया किन्तु लगभग तीस परिवारों ने बेनकाब कर शातिर भूमाफिया के किरदार का सनसनीखेज खुलासा कर दिया जिससे चार विद्यालयों का जिम्मा देखने वाले प्रबंधक किशोरी लाल के खेमें में हड़कंप मच गया विदित हो की बीते दिनों डलमऊ कस्बे के आदर्श नगर मोहल्ले के ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि हम लोग लगभग सौ साल के पहले से उसी जमीन पर चार पीढ़ियों से मकान बना कर रह रहे हैं। और अब न्यू आदर्श पब्लिक स्कूल का संचालक किशोरी लाल के द्वारा हम लोगों को बार-बार घर खाली करने के लिए कहा जा रहा है। और कहा जा रहा है कि यह जमीन भगवती प्रसाद और किशोरी लाल के नाम दर्ज हो गई है। इतना ही नहीं ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि भगवती प्रसाद की उम्र 65 वर्ष है और जमीन 70 साल पहले भगवती प्रसाद के नाम दर्ज हो गई है। ग्रामीणों के कहने के मुताबिक स्पष्ट है की डलमऊ तहसील के जिम्मेदारों ने सरकारी अभिलेखों में छेड़छाड़ कर कर न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन के रक्बे को कागज पर बढ़ाने का पुरजोर प्रयास किया सढे सिस्टम से लाचार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार भले ही लगाया है। किंतु कुछ सत्ताधारी नेता व खाकीधारियों कि सरपरस्ती के चलते प्रबंधक किशोरी लाल अपने मंसूबों में कामयाब होता नजर आ रहा है शिकायतीपत्र मिलने के बावजूद अब तक जिला प्रशासन भी चुप बैठा है शायद इन गरीब परिवारों के आशियानों को उजड़ने का जिला प्रशासन भी बेसब्री से इंतजार कर रहा है अब देखना यह है की इन लाचार ग्राम लगभग तीस परिवारों को न्याय जिला प्रशासन न्याय दिला पाता है या फिर स्कूल किशोरी लाल अपने इस कूटरचित मंसूबों में कामयाब हो जायेगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read