मिशन जल शक्ति योजना में अभ्यर्थियों के चयन में अनियमितता की शिकायत
राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। नियमों को ताक पर रखकर कागज़ी कोरम पूरा किया जाना अमेठी जनपद में कोई नई बात नहीं, परन्तु सरकार की अतिमहत्वाकांक्षी योजनाओं में भी धांधलेगर्दी, कहीं न कहीं लोगों के मन में प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति नकारात्मकता का संचार करती हैं जो सरकार, व्यवस्था और जनता किसी के लिए भी ठीक नहीं है। सरकारी योजनाओं में अनियमितता का ताजा मामला मिशन जल शक्ति योजना से प्रकाश में आ रहा है जहां नियमों को ताक पर रख कर अभ्यर्थियों के चयन का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत सदस्य नम्रता जायसवाल ने जिलाधिकारी से कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि नम्रता जायसवाल जनपद के वार्ड नंबर 35 से जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। उनका सीधा आरोप है कि उनके वार्ड जिसमें भेटुआ और शाहगढ़ विकास खंड की लगभग 30 ग्राम पंचायतें आती हैं, उनमें मिशन जल शक्ति योजना अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में 13 पदों के सृजन में अभ्यर्थियों का चयन नियमों को ताक पर रखकर किया गया है। जिम्मेदारों द्वारा गोपनीय तरीके से नियमों को ताक पर रखकर मनमाफिक किये गये अभ्यर्थियों के चयन को सदस्य ने पात्रों के साथ अन्याय बताते हुए ऐसे कृत्यों को सरकार तथा प्रशासन के प्रति जनता के क्षोभ का कारण बताया है।
नम्रता जायसवाल ने इस बाबत जिलाधिकारी की गैरमौजूदगी में एडीएम को शिकायती पत्र देते हुए चयन प्रक्रिया को वैधानिक तथा पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने की मांग किया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












