श्रावण मास में पंचकोशी मार्ग के किनारे बन्द हों मांस—मदिरा की दुकानें
अतुल राय
वाराणसी। सनातन धर्म के पवित्र श्रावण मास जिसमे शिव भक्त कांवर भरकर पैदल यात्रा कर चढ़ाते हैं। इस मास में भगवान शिव भक्तों का कष्टहरण कर मंगल प्रदान करते हैं।पवित्र सावन माह की अंतिम तिथि तक पंचकोशी व अन्य सड़क किनारे स्थित मीट, मुर्गा एवं मछली की दुकानों को बंद कराने या उसे स्थानांतरित करने के लिए जिला प्रशासन व्यवस्था करे।
इसे लेकर रविवार को रामेश्वर महादेव मंदिर परिसर में नमो नमः सेवा दल अध्यक्ष रंजीत तिवारी के नेतृत्व बैठक करके प्रशासन से मांग किया गया। आचार्य विजय नारायण त्रिपाठी ने कहा कि सनातन धर्म में सावन मास बहुत पवित्र माना जाता है। उन्होंने मंदिर के आस—पास के सभी मांस मंदिरा की दुकानों को बंद करने की बात कही। बैठक में राहुल तिवारी, अजीत पांडेय, नीरज तिवारी, किशन तिवारी, अखिलेश त्रिपाठी, मनोज तिवारी, विवेक, दिनेश तिवारी सहित कई लोग शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।









