नशा के खिलाफ चलाया गया हस्ताक्षर अभियान
धर्मसिंह कुशवाहा
मधोगंज, हरदोई। बिलग्राम तहसील अंतर्गत थाना माधोगंज के क्षेत्र के गांव इंदलापुर में एंटी करप्शन टीम द्वारा जानलेवा नशा के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। नशा के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक किया गया, उन्हें नशीले मादक पदार्थों (स्मैक, अफीम, गांजा, शराब, सिगरेट, बीड़ी, तंबाकू) जैसे नशों के दुष्प्रभाव के बारे में अवगत कराते हुए इनसे दूर रहने की अपील की गई।
इसके अतिरिक्त आम जनता को साइबर अपराधों के प्रति जन जागरूकता, यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी जागरूक किया गया जिसमें गांव के राजेंद्र, अखिलेश, श्याम बाबू, विनोद कुमार, कल्लू, धर्म सिंह पत्रकार आदि उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













