अवरूद्ध नाली की सफाई करवायी गयी
मनीष चौधरी
टूंडला, फिरोजाबाद। स्थानीय क्षेत्र में स्थित महावीर उपवन में काफी समय से नाली चौक हो गई थी। घरों से निकलने वाला गंदा पानी वही भर जाया करता था।

इसकी शिकायत जब पूर्व सैनिटरी इंस्पेक्टर सुनील टैगोर से की गई तो उन्होंने तुरंत नगर पालिका से सफाई कर्मचारी बुलवाकर हो रही नाली चौक को तुरंत साफ कराया। जब जाकर घरों से निकलने वाला गंदा पानी बाहर नाले पर निकला, वहां पर लगे कूड़े के ढेरों को भी जेसीबी द्वारा साफ कराया गया। वहां के रहने वालों ने सुनील टैगोर को धन्यवाद दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















