Jaunpur News : अमर इण्टरमीडिएट कालेज का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
श्यामधनी यादव
पराऊगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के महुवारी स्थित अमर इंटरमीडिएट कालेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2022 की परीक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में अवनी यादव पुत्री रामफेर यादव ग्राम पंचायत कनुवानी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

साथ ही कृष्णा पुत्र अरविंद कुमार बोझवाँ थानागद्दी एवं रितु सेन पुत्री विनोद कुमार रेहारी ने संयुक्त रुप से 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह श्वेता प्रजापति पुत्री कृष्ण प्रजापति सरैयां ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट में आकांक्षा यादव पुत्री राम अवध यादव मई ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। नम्रता यादव पुत्री अरविंद यादव मठियां छातीडीह ने 79.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा आशीष यादव पुत्र जिया लाल यादव बनपुरवा मझगवां कला ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव सहित विद्यालय के सहायक अध्यापक रामचंद्र प्रजापति, समरजीत सरोज, सुनील यादव, अच्छे लाल मौर्य, दिनेश यादव, आशीष यादव, राकेश यादव, यशवंत मौर्य, मुन्ना लाल मौर्य, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, कृष्णकांत सरोज, परिचायक शोभनाथ यादव, चालक मुन्ना लाल यादव आदि ने समस्त उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दिया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















