भाजपाजनों ने वितरित किये सरकारी योजनाओं के पत्रक
मनीष चौधरी
टुंडला, फिरेाजाबाद। स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में लोगों को भारतीय जनता पार्टी के आठ वर्ष पूरे होने पर देश में चल रही योजनाओं के पत्रक वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा बृजक्षेत्र के सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार द्वारा अनेकों जनकल्याण कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जीवन की सुगमता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है, इसलिए इसे आगे बड़ाना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत करोड़ों लोगों को मुफ्त अनाज प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री शहरी एवम ग्रामीण आवास योजना से भी करोड़ों बेघर लोगों को पक्का आवास देने का कार्य भाजपा सरकार ने किया। ऐसी अनेकों योजनाओं का लाभ गरीब एवं मजदूर लोगों को मिल रहा है। इस दौरान जिलामंत्री संजय परमार, दुष्यन्त जादौन, तरूण शर्मा, लोकेश जादौन, सतीश शर्मा, नरेंद्र चक, देवांशु प्रताप सिंह, अर्पित सिंह, रचित चक, श्याम मोहन उपाध्याय आदि रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















